BiharLead News

पटना मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज

Patna : पटना नगर निगम में इन दिनों तख्तापलट का खेल काफी जोरों शोरों से चल रहा है. हाल में ही डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें डिप्टी मेयर की कुर्सी चली गई. अब पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की कुर्सी पर आज होगा फैसला. दरअसल पटना में सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिसकी वोटिंग आज होनी है. मेयर के खिलाफ इससे पहले भी एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन सीता साहू की कुर्सी बची रही.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News : नौकरी से हटाई गयीं नर्सें पहुंची सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका

सूत्रों के मुताबिक मेयर के साथ 40 पार्षदों का समर्थन है. मेयर सीता साहू के खिलाफ जिन पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था वहीं पार्षद पिछले दिनों डिप्टी मेयर के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे. डिप्टी मेयर की कुर्सी जाने के पीछे मेयर गुट का खेल था. ऐसे में यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि सीता साहू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने समर्थक पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव दिलवाया. मेयर का विरोधी गुट यह आरोप पहले से लगा रहा है. बावजूद इसके उनका दावा है कि आज सीता साहू की हार वोटिंग में होगी. वहीं मेयर गुट यह दावा कर रहे हैं कि सीता साहू की कुर्सी सुरक्षित है और अविश्वास प्रस्ताव सफल साबित होगा. अब देखना यह है कि किस का दावा कितना सही साबित होता है.

इसे भी पढ़ें : 2 वर्षों से कोल्हान के 70 हजार नौनिहालों को नहीं मिला निवाला, भुखमरी और कुपोषण का बढ़ा खतरा

Related Articles

Back to top button