
Patna: आम लोगों के लिए पटना सुरक्षित नहीं रह गया है. यहां के अपराधी बेलगाम हो गए है. पुलिस प्रशासन का उन पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं रह गया है. इसी का परिणाम है कि यहां रोजाना दिनदहाड़े हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है . हाल के दिनों में हुई हत्याओं से ऐसा ही साबित हो रहा है. कुछ मामलों में ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सफल रही है. अन्य मामलों में उनके हाथ खाली ही है. जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों को सुरक्षित महसूस कराने का भरोसा तो दे रही है. हालांकि इसमें जमीनी सच्चाई कहीं से नजर नहीं आ रही है. स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर कोई घर से निकल रहा है तो वह सुरक्षित वापस घर लौटकर आएगा या नहीं, कहा नही जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: पटना मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज
अधिकांश हत्याएं रात के अंधेरे में
पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन में भी हत्या जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देने में नहीं झींझक रहे हैं. वहीं रात के अंधेरे तो उनके लिए सेफ जोन बनता जा रहा है. पिछले 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच हत्याओं को अंजाम दिया गया है. इसके अलावा लूटपाट तो अपराधियों के लिए आम बात हो गई है. राह चलते किसी को गोली मार देना या किसी को लूट लेना, यह पटना की तस्वीर बनती जा रही है.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : नौकरी से हटाई गयीं नर्सें पहुंची सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका
नहीं दिखती पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी
रात के समय में पटना के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी नजर ही नहीं आती है. किसी कोने में पुलिस वाहन को खड़ा कर पुलिसकर्मी अपनी ही दुनिया में मशगूल रहते हैं. घटना घटित होने के बाद आम लोगों के द्वारा सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती हैं और अपना खानापूर्ति कर चलते बनती हैं.
कब-कब हुई हत्याएं
25 जुलाई – पटना शहर से सटे गौरीचक थाना क्षेत्र के लखीमपुर कोली में दसवीं के छात्र अंकित कुमार की हत्या
26 जुलाई – आलमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को चाकू और गोली मारकर
हत्या कर दी
एक अगस्त- परसा बाजार स्टेशन के पास अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
5 अगस्त- दानापुर में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या
6 अगस्त- रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत खेमनीचक इलाके में 62 साल के सकलदेव साह की गोली मारकर हत्या




