
Khagaria: जिले के नगर थाना क्षेत्र के जेएनकेटी मैदान में सोमवार को होमगार्ड बहाली दौड़ के दौरान युवक की गिरने से मौत हो गयी है. आनन फानन में युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. युवक के साथ आये ग्रामीणों की माने तो होमगार्ड बहाली में दौर के लिए आया था, दौड़ने के क्रम में गिर गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई . मृतक की पहचान पसराहा के खरौवा गांव निवासी पवन कुमार (31) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:कृषि के क्षेत्र में और अच्छा करने की जरूरत, कई योजनाओं में घपला : प्रदीप यादव




