BiharCrime News

बेगूसराय में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Begusarai : जिले में सोमवार को सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गयी है. घटना जीरोमाइल ओपी क्षेत्र की है. जहां से गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों युवकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी ललन कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है.

दोनों आपस में चचेरे भाई बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे.

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें:बिहार विधानसभा : 99 लापता थाने की जांच का मुद्दा सदन में उठा, जोरदार हंगामा

Related Articles

Back to top button