JamshedpurJharkhand

हाता-तिरिंग रोड पर सड़क हादसे में इलाज कराने जा रहे पुजारी की मौत, नाराज लोगों ने सड़क जाम की, हल्दीपोखर बाजार बंद कराया

Jamshedpur : शुक्रवार अहले सुबह एनएच 220 पर हेंसड़ा के पास एक हाईवा ने एक  मारुति अर्टिगा कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार पर सवार हल्दीपोखर निवासी काली मंदिर के पुजारी प्रह्लाद शर्मा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना कोवाली थाना क्षेत्र के हाता-तिरिंग मेड रोड पर हुई. घटना से आक्रोश में आये लोगों ने सड़क पर टायर जलाये और  रोड जाम कर बैठ गये हैं. घटना के विरोध में हल्दीपोखर बाजार को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.  प्रदर्शनकारी टक्कर मारनेवाले हाईवा की तलाश करने और उसके मालिक को हल्दीपोखर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

घटना सुबह साढ़े चार बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद घायलों को टीएमएच भेजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना देने के करीब चार घंटे बाद  एंबुलेंस सुबह आठ बजे के करीब पहुंची. इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. बताया जा रहा है कि किसी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार हल्दीपोखर निवासी काली मंदिर के पुजारी  पुजारी प्रह्लाद शर्मा को उनके परिजन इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह सड़क मार्ग से कटक ले जा रहे थे. सवेरे करीब साढे 4 बजे  हेंसड़ा के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को टक्कर मार दी. हादसे  के बाद हाइवा चालक गाड़ी समेत फरार हो गया.  कार सवार प्रह्लाद र्श्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि श्यामल शर्मा, तनुजा शर्मा, प्रकाश शर्मा और चालक विभीषण कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें – लालपुर में छात्रा की खुदकुशी को लेकर सस्पेंस, भाई बोला- बहन की हुई है हत्या

Related Articles

Back to top button