JharkhandKoderma

Koderma : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का यौन शोषण, युवक गिरफ्तार

Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत स्थित ग्राम पडरिया में एक शादीशुदा युवक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नाबालिग ने सोमवार को मरकच्चो थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. जिसमें युवती ने नावाडीह पंचायत के पिपराडीह निवासी विद्यासागर पंडित (26 वर्ष) को आरोपी बनाया है.

दिये आवेदन मे़ नाबालिग लड़की ने बताया है कि तीन वर्ष पूर्व जब वो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, तभी से उक्त युवक शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा. डेढ़ वर्ष पूर्व जब उसे युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने इसका विरोध किया. इस पर युवक ने रिवाल्वर दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी दी और यौन शोषण करता रहा.
अगस्त 2020 में जब वो गर्भवती हो गयी तो उसने गर्भवती होने की बात उक्त युवक को बतायी, जिसके बाद युवक ने उसे पंचखेरो डैम बुलाया. जहां युवक के साथ मौजूद युवक के माता-पिता ने मुझे बहला फुसला कर एक गोली खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया.

अश्लील वीडियो बना लेने की धमकी

नाबालिग ने आवेदन में बताया है कि विद्यासागर लगातार उसे ब्लैकमेल करते हुए कहता था कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है अगर घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो इसको फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर डाल दूंगा. फिलहाल थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग को भी मेडिकल जांच के लिए कोडरमा भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button