Crime NewsJharkhandRanchi

लापता युवक का शव मिला

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम निवासी अतुल टोप्पो का शव टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद किया गया है. युवक 5 दिसंबर से लापता था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और घटना स्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे अतुल अपने घर से निकला था. रविवार को उसकी बाइक महिलौंग से बरामद की गई थी. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था. परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी.

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवक की मौत की असली वजह क्या है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है. पूछताछ के लिए युवक के परिजनों को थाना बुलाया गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. लोगों ने हत्या की आशंका जताया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related Articles

Back to top button