GiridihJharkhand

गिरिडीह के गांवा के झोलितरी जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Giridih : गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब के झोलितरी जंगल में गुरुवार की शाम 52 वर्षीय व्यक्ति सहदेव सिंह का शव पड़ा मिला. दोपहर को जब स्थानीय ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे, तो जंगल में शव को देखा. इसके बाद मामले की जानकारी ग्रामीण ने गांवा थाना पुलिस को दी. पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. मृतक सहदेव के चेहरे में जख्म के गंभीर निशान दिखे. सिर पर भी जख्म पाये गये. मामले को पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच करने में जुटी हुई है. वैसे गांवा थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुटी हुई है. इधर झोलितरी जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में जुटी. जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव सिंह गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा के बाराडीह गांव का रहने वाला था और बीते मंगलवार को ही घर से निकला था. लेकिन देर रात सहदेव नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे काफी तलाशा. इसके बाद गांवा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. वहीं दो दिन बाद मृतक का शव जंगल में पड़ा मिला.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़: उपचुनाव को लेकर गुरूवार को 5 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा, अब तक नहीं हुआ कोई नामांकन

Related Articles

Back to top button