
Ranchi: मंगलवार को राज्य के सभी 24 जिलों में तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाए जाने हेतु 60 दिनों का तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया. राज्य स्तर पर तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का शुभारंभ निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया. 60 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत राज्य में न्यूनतम 3840 शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित किए जाने, 480 ग्रामों का तम्बाकू मुक्त बनाए जाने एवं सभी जिलों में COTPA, 2003, PECA 2019 एवं किशोर न्याय अधिनियम, 2015 का कड़ाई से अनुपालन किए जाने एवं Social Media Campaign के माध्यम से तम्बाकू में दुष्परिणामों के प्रति व्यापक अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया.



