
Betia: जिले में बुधवार को एक प्रेमी जोडे़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है. यह घटना बैरिया थाना के सूरजपुर पंचायत की है. जहां पर प्रेमी जोडे़ का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला. इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी.
जानकारी के मुताबिक मृत प्रेमी डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर सात का रवि किशन बताया जा रहा हैं. वहीं लड़की सूरजपुर पंचायत के आठ नंबर वार्ड की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी जोडे़ के परिजन इस प्रेम प्रसंग के सख्त खिलाफ थे. लोगों का कहना है कि देर रात लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. सुबह दोनों का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – नवगछिया की आवास सहायिका के खिलाफ गोपालपुर बीडीओ ने अवैध वसूली के आरोप में कराया मामला दर्ज




