
Palamu: जिले के विश्रामपुर थानान्तर्गत टोना गांव के खेत से बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. व्यक्ति की पहचान रामसेवक पांडेय के रूप में की गई है. इस संबंध में जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से नियोजित ढंग से किए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी हुई है. घटना भंडार पंचायत के टोना गांव में हुई है जहां शव को खेत में पङा हुआ सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. एसपी ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ताकि घटना के कारणों की जानकारी पता चल सके.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने झारखंड में साइबर क्राइम मामले में गृह मंत्रालय और ट्राई से मांगा जवाब




