
CHATRA: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हरहद ना जंगल में ससुराल गए एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है. वहीं घटना के बाद से गुड्डू लड़की के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. बताया जाता है कि गुड्डू भारती करमा पर्व पर ससुराल गई अपनी पत्नी को लाने के लिए हरहद नावाडीह गया था. इसके पहले की वे दोनों घर आ पाते इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया की गुड्डू गुस्से में ससुराल से बिना पत्नी को लिए हुवे ही मोटरसाइकिल से निकल गया। पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि फांसी लगाने से पूर्व गुड्डू ने अपने पिता को फोन किया और मोटरसाइकिल नावाडीह जंगल से ले जाने की बात कही.
इधर दामाद के घर से निकल जाने के बाद उसे ढूंढने के लिए निकले थे. इसी दौरान गुड्डू के पिता भी वहां पहुंच गए. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को फोन पर दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि गुड्डू ने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि उसे मारकर फांसी पर लटका दिया गया है. परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की है. पुलिस फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.




