
Giridih: गिरिडीह के तिसरी में शनिवार को मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी का शव घर के समीप कूप में तैरता हुआ मिला. मृतका ममता देवी और उसकी बेटी का शव कूप में होने की चर्चा फैली, तो गांव के लोग कूप के समीप जुटे. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचे. वहीं सूचना पर मृतका के माता-पिता भी बेटी के ससुराल पहुंचे. और बेटी और नतिनी की हत्या का आरोप उसकी सास पर लगाया. हत्या के आरोपों के आधार पर पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है. तो दूसरी तरफ मृतका के पति प्रमोद प्रसाद यादव और ससुर फरार बताया जा रहा है. संदेहास्पद मौत के इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. लेकिन गांव में चर्चा पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अक्सर पति समेत ससुराल वाले ममता देवी को प्रताड़ित किया करते थे.




