
Dhanbad : देश भर में कोरोना वायरस के दहशत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण रूप से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है.
साथ ही प्रधानमंत्री ने देश की जनता से यह अपील भी की है कि लोग अपने-अपने घरों में रहें ताकि कोरोना जैसे भयानक वायरस से लड़ा जा सके.
लेकिन इस बीच लॉकडाउन के कारण हजारों लोग सरहदी इलाकों में फंसे हुए हैं. धनबाद जिले के मैथन में झारखंड-बंगाल सीमा पर 150 यात्री फंसे हुए हैं. ये सभी यात्री देश के विभिन्न जगहों के हैं.
लॉकडाउन के कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा
तीर्थ यात्रा करने के लिए बंगाल कालीघाट गये थे
बताया जाता है कि सभी यात्री तीर्थ यात्रा करने के क्रम में पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित काली घाट गये हुए थे. इन यात्रियों को ये नहीं पता था कि यात्रा के दौरान अचानक लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी.
यात्रा से लौटते वक्त लॉकडाउन के कारण सभी यात्री झारखंड की सीमा पर मैथन में फंस गये हैं. फंसे हुए यात्रियों में किसी यात्री को कानपुर जाना है, किसी को ग्वालियर जाना है तो किसी को हैदराबाद जाना है.
जिला प्रशासन इन यात्रियों को झारखंड की सीमा पर रोक कर सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच विभाग द्वारा जांच करवा रहा है.
इसे भी पढ़ें : #WestBengal के 31 होटलों में भुगतान करके रह सकते हैं क्वारेंटाइन में
चैंबर ने यात्रियों को मुहैया कराया खाने – पीने का सामान
वहीं जिला प्रसाशन द्वारा सुबह से ही रोके गये भूखे प्यासे यात्रियों को चिरकुंडा नगर चैम्बर द्वारा खाने पीने का सामान मुहैया कराया गया है ताकि कोई यात्री भूखा नहीं रहे.
लॉकडाउन में फंसे हुए यात्रियों का कहना है कि लॉक डाउन के कारण काफी दिक्कत हो रही है. साथ ही कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है.
यात्रियों ने राज्य सरकार और जिला प्रसासन से मांग की कि जरूरी जांच के बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये.
इसे भी पढ़ें : पारासिटामोल दवा खरीदने वालों के पहचान पत्र की छाया प्रति लें दुकानदार, कोरोना से बचाव को सजगता जरूरी : उपायुक्त
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




