Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur breaking : कथित प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने की थी मां–बाप की हत्या, बिरसानगर से पकड़ाई खुशबू

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हत्या मामले में पुलिस ने बेटी खुशबू को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. इस मामले में खुशबू के कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र लगभग 25 साल है. वह लगातार खुशबू के घर आना जाना करता था. घटना की रात भी वह वहीं था. अचानक से भूपेंद्र प्रसाद ने दोनों को देख लिया, जिसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी. इसी बीच सविता ने भागने का प्रयास किया पर उसकी भी हत्या कर दी. पुलिस ने जो नोट बरामद किया था, वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था.

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि सोमवार सुबह मंडल बस्ती में भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी का शव पाया गया था. पुलिस ने उनकी बेटी खुशबू द्वारा लिखा गया एक नोट पाया गया, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल की थी और कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है.

ये भी पढ़े : रामगढ़ : सीएमपीडीआई कर्मी अमित बख्शी की भुरकुंडा में गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button