Bihar

दरभंगा : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने व हरकत करने के आरोप में टीचर-प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्कूल सील

Darbhanga : बिहार में दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक टीचर व स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में लालबाग मुहल्ला स्थित एक निजी स्कूल के टीचर आंनद कुमार और प्रिंसिपल सुजीत कुमार मिश्र को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें- आठ सालों में पथ निर्माण विभाग के 73 इंजीनियर्स पर भ्रष्‍टाचार के गंभीर आरोप, कार्रवाई के बाद सिर्फ एक हुआ बर्खास्‍त

उन्होंने बताया कि स्कूल की तीन छात्राओं ने टीचर आनंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं. वहीं, इस बारे में छात्राओं के अभिभावकों के द्वार प्रिंसिपल से शिकायत भी की गयी थी. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीचर आनंद कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और स्कूल को भी सील कर दिया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button