
रांची के तीन डैमों को साफ करने के लिए छिप्रा केमिकल्स, महामाया केमिकल्स और वीरेंद्र प्रधान से खरीदा जाता है फिटकिरी, चूना और ब्लीचिंग पाउडर
रुक्का डैम में सबसे अधिक खरीदा जाता है फिटकिरी, चूना और ब्लींचिंग पाउडर
50 मिलियन गैलन पानी की सफाई में खर्च होते हैं ये केमिकल्स
Ranchi: राजधानी रांची के तीन जलाशयों के पानी की साफ-सफाई में प्रत्येक वर्ष पेयजल और स्वच्छता विभाग की तरफ से 2.60 करोड़ का केमिकल्स खरीदा जाता है. इसमें ब्लींचिंग पाउडर, चूना, फिटकिरी और क्लोरीन शामिल है.
राजधानी में हटिया, गोंदा और रूक्का डैम से शहर की 13 लाख की आबादी को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है. राजधानी में प्रतिदिन 50 मिलियन गैलन पानी (एमजीडी) की आपूर्ति शहर के नगर निगम क्षेत्र में की जाती है.
इसे भी पढ़ेंःआयुष्मान योजना का हाल : इंप्लांट के इंतजार में मरीज, 2 महीने तक नहीं हो पा रहा ऑपरेशन
रूक्का डैम के लिए सबसे अधिक दो करोड़ का ब्लींचिंग पाउडर, चूना, फिटकिरी और क्लोरीन खरीदा जाता है. इसके अलावा हटिया डैम के लिए 35 लाख और गोंदा डैम के लिए 25 लाख रुपये इन तीनों सामग्रियों की खरीद में खर्च किया जाता है.
कौन-कौन हैं आपूर्तिकर्ता
पेयजल और स्वच्छता विभाग के तीनों डैमों में पानी की सफाई के लिए ओपेन निविदा के आधार पर फिटकिरी, ब्लींचिंग पाउडर और चूना की खरीददारी की जाती है. इनमें बीरेंद्र प्रधान, महामाया केमिकल्स और छिप्रा केमिकल्स रामगढ़ प्रमुख हैं.
विभाग की ओर से बजट में की गयी है कटौती
पेयजल और स्वच्छता विभाग की तरफ से फिटकिरी, ब्लींचिंग पाउडर और चूना की खरीददारी के बजट में भारी कटौती कर दी गयी है.
तीन वर्ष पहले इसमें चार से पांच करोड़ रुपये तक का बजट तय किया जाता था. इसके लिए रांची नागरिक अंचल के अधीक्षण अभियंता और क्षेत्रीय मुख्य अभियंता रांची की अनुमति भी ली जाती है.
इसे भी पढ़ेंःआरआरडीएः तीन महीने तक प्लॉट के लेआउट प्लान होंगे ऑफलाइन पास
रोजाना डैमों से कितनी पानी की होती है आपूर्ति
राजधानी के तीनों डैमों से प्रति दिन फिलहाल 50 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही है. दो जनवरी 2018 के पहले शहर में 44 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जाती थी.
अब रूक्का डैम के दो फिल्टरेशन प्लांट से शहर को 36 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही है. वहीं गोंदा डैम से चार एमजीडी और हटिया डैम से नौ से दस एमजीडी पानी की आपूर्ति की जाती है.
शहर को होनेवाली आपूर्ति
| जलाशय का नाम | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 |
| रूक्का डैम | 28-29 एमजीडी | 30 एमजीडी | 29-30 एमजीडी | 38 एमजीडी | 36 एमजीडी |
| गोंदा डैम | चार एमजीडी | चार एमजीडी | चार एमजीडी | चार एमजीडी | चार एमजीडी |
| हटिया डैम | 8 एमजीडी | 9 एमजीडी | 9 एमजीडी | 9 एमजीडी | 10 एमजीडी |
इसे भी पढ़ेंः एकलव्य की श्रद्धा बनाम द्रोणाचार्य की क्षुद्रता ! (संदर्भ मोदी का देवघर में भाषण)




