
Chaibasa: मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर मंगलवार को हुए नक्सली हमले के बाद सोनुआ जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को चक्रधरपुर पुलिस ने बीच में ही रोक दिया. पुलिस ने इसको लेकर सुरक्षा का हवाला दिया है.
कल मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले की घटना के बाद अब मुझे गुरूचरण नायक जी से मिलने से भी रोका जा रहा है।
चक्रधरपुर थाने में मुझे सुरक्षा कारणों का हवाला देकर आगे जाने से रोका जा रहा है।
अब डरी हुई सरकार संवैधानिक अधिकारों से भी रोक रही है। pic.twitter.com/Y5AgulyO0Z— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 5, 2022
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से बाबूलाल मरांडी को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. उन्हें चक्रधरपुर थाने में रखा गया है. बाबूलाल मरांडी को रोके जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता विरोध में सड़क पर उतर गए हैं. खबर लिखे जाने तक स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासन के बीच जोरदार बहस चल रही है. मालूम हो कि मंगलवार को पूर्व विधायक पर हुए नक्सली हमले के बाद ही प्रदेश भाजपा ने यह घोषणा की थी कि बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी घटनास्थल पर जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची : वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य, आज से जांच अभियान शुरू




