
New Delhi : आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले इन दो टीमों को बड़ा झटका लगा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने बाकी बचे मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि, इसे लेकर उनकी फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. बता दें कि बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद जबकि मलान पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं.
इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, कहा- मैनचेस्टर टेस्ट पैसे और IPL के कारण हुआ रद्द
पांचवां टेस्ट मैच को रद्द
भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवां टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया. इस मामले में बीसीसीआई और ईसीबी दोनों बोर्ड की सहमति बनी, जिसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करने का फैसला किया गया.
हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल की तैयारी के लिए ऐसा किया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस मैच के रद्द होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल की वजह से ऐसा किया गया है.
इसे भी पढ़ें: मनसा पूजा में परिवार के साथ गांव जाने की थी सुजीत की इच्छा, उसके पहले ही बेरहमी से कर दी गई हत्या
मुंबई और चेन्नई के बीच 19 सितंबर को होगा पहला मैच
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा. पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है.
इसे भी पढ़ें: महज 78 CDPO के भरोसे राज्य में चल रही बच्चों के कुपोषण के खिलाफ लड़ाई की मुहिम, बढ़ता खतरा
15 अक्तूबर को फाइनल
गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे. 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा.
वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा. 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा. बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था. दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे.
इसे भी पढ़ें :एक सप्ताह में विशेष परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी: परीक्षा नियंत्रक




