Jamshedpur

डीसी से की बर्मामाइंस व भुइयांडीह में सरकारी मैदान से अवैध कब्जा हटाने की मांग

Jamshedpur : बर्मामाइन्स और भुईयाडीह के लकड़ी टाल के आस-पास अवैध तरीके से सरकारी मैदानों और खाली पड़ी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर संस्था जनसत्याग्रह की ओर से सोमवार को जिले के डीसी और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से लकड़ियों को रखकर जमीन को कब्जा लिया है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, कहा- सीएम और अफसरों के खाते में जा रहा बालू, पत्थर, लोहा और कोयला की लूट का पैसा

सरकारी जमीन की ही घेराबंदी

डीसी से कहा गया है कि जो भी सरकारी जमीन काली है उसकी अविलंब घेराबंदी की जानी चाहिए. साथ ही वहां पर पौधारोपण भी किया जाना चाहिए. मौके पर मुख्य रूप से मनजीत कुमार मिश्रा, महेश पासवान, संजय सिंह, दारा यादव, आनंद कुमार लोहार, तवरेज खां, पप्पू यादव आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button