JharkhandLead NewsRanchi

शहरी क्षेत्रों के 12,500 सेल्फ हेल्प ग्रुप को सशक्त किया जायेगा

Ranchi : शहरी क्षेत्र के 12,500 सेल्फ हेल्प ग्रुप को सशक्त किया जायेगा. गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इसके अलावा और सभी शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एसएचजी से जोड़ कर उन्हें स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. नगर विकास विभाग के अंतर्गत निदेशलाय ने डीएयू एनयूएलएम योजना से शहरी क्षेत्र की महिलाओं का सशक्तीकरण करने का अभियान प्रारंभ किया है. इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है.

ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस के सहयोग से ट्रेनिंग कार्यक्रम होटल रॉयल में चलाया जा रहा है. इसमें अभी कम्युनिटी ऑर्गेनाजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

इससे पहले कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन, सीएमएम को ट्रेनिंग दिया जा चुका है. प्रशिक्षण देने के बाद इन्हें सभी 50 नगर निकाय में गठित सेल्फ हेल्थ ग्रुप के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करना है. साथ ही नये एसएचजी का गठन कर उसे भी स्वरोजगार से जोड़ना है.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, कहा- सीएम और अफसरों के खाते में जा रहा बालू, पत्थर, लोहा और कोयला की लूट का पैसा

अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक उत्प्रेरण संस्थागत विकास कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी किया जायेगा. इन एसएचजी को बैकों से लिंकेज दिला कर अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.

वित्तीय समावेशन बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन इकाई मजबूत होती है वहीं उनको मार्केट भी उपलब्ध कराया जायेगा.

सरकारी आंकड़े के अनुसार झारखंड में 50-55 लाख गरीब परिवार हैं. इनमें से स्वयं सहायता समूह 50 प्रतिशत परिवार को कवर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:पलामू: कथित बकोरिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ कांड की जांच एक बार फिर तेज, अबतक 350 से लोगों से हुई पूछताछ

ग्रामीण क्षेत्रों में सीआरपी दीदी हर जगह गरीब महिलाओं की सहायता के लिए मौजूद है,किन्तु शहरी क्षेत्रों में स्लम में हर जगह सीआरपी दीदी की मौजूदगी व पहुंच संभव नहीं हो पायी है.

ऐसे में अब शहरी क्षेत्रों में फोकस बढ़ाया जा रहा है. बता दें कि हाल में शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने ही सोनचिरैया ब्रांड के जरिये गुझिया और पेडुकिया की बिक्री तीज में की थी. सिर्फ राजधानी रांची में 16 स्थान पर स्टॉल लगा कर इसकी बिक्री की गयी.

इसे भी पढ़ें:रांची में दुष्कर्म की सबसे अधिक घटनाएं, गिरिडीह में सबसे ज्यादा दहेज हत्या

एक सेल्फ ग्रुप में 10-12 महिलाएं

राज्य के 50 शहरी निकायों में अभी 12,500 एसएचजी ग्रुप बना हुआ है. एक ग्रुप में 10-12 महिलाएं होती हैं. यह प्रयास हो रहा है कि इन महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयास किया जाये. आत्मनिर्भर बना कर उनकी आय में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:वित्त मंत्री ने राज्य के सरकारी शिक्षकों का किया है अपमान : दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button