
Aurangabad : दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाजार में दो दुकानदारों को ठगने के आरोप में एक महिला समेत तीन ठगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये लोंगो में दो नाबालिग लड़कियां भी हैं. पकड़े गये लोगों में दो नाबालिग लड़कियां हैं. इन पर शहर के दो ज्वेलरी दुकानदारों को करीब 50 हजार का चूना लगाने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें : छपरा के मढ़ौरा से NIA ने आतंकी कनेक्शन में शामिल तीसरे युवक को किया गिरफ्तार
दुकानदार का आरोप है कि वह महिला अपने साथ दो नाबालिग लड़कियों को लेकर दुकान में गयी. कान की बाली देखने के लिए मांगी. फिर विनोद की दुकान पर पीतल की बाली रखकर सोने की बाली लेकर चली गई. जब दुकानदार ने इसे समझा तो उसे पकड़ने के लिए किया. इतने में ही उक्त महिला ने शेष नारायण प्रसाद की दुकान से सोने की दो बाली की जगह पीतल का रखकर वह निकल गयी. इस बीच शेष नारायण एवं अन्य दुकानदार भी साथ हो गए.
इन पर शहर के दो ज्वेलरी दुकानदारों ने करीब 50 हजार का चूना लगाने का आरोप लगाया है. दूकानदार विनोद प्रसाद और शेष नारायण प्रसाद की दुर्गा पथ स्थित जेवर दुकान है. दूकानदार का आरोप है कि वह महिला अपने साथ दो नाबालिग लड़कियों को लेकर दुकान में गयी. कान की बाली देखने के लिये मांगी और विनोद की दुकान पर एक बाली अपने पास रख कर उसकी जगह पर पीतल की बाली रख कर चल गयी. जब दुकानदार को शक हुआ तो उसे पकड़ने के लिये पीछा करने लगा. उससे पहले शेष नारायण प्रसाद की दुकान से भी सोने की दो बाली की जगह पीतल की बाली रखकर वह निकल गयी थी. इस बीच शेष नारायण एवं अन्य दुकानदार भी साथ हो गये. तीनों को लखन मोड़ के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले दुकानदारों ने कर दिया.
थाना प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान ने पूछताछ की. उसके पास से नकली चांदी का दो पायल और स्कूटी का चाभी मिला. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पकड़ी गई महिला बार-बार नाम व पता चेंज कर बता रही थी. पहले उसने खुद को दाउदनगर और फिर थोड़ी ही देर में औरंगाबाद कॉलेज मोड़ का निवासी बतायी. उसके पास से स्कूटी की चाबी मिली लेकिन महिला कहती रही कि वह स्कूटी औरंगाबाद छोड़कर यहां बस से आई है. इस बारे में जब एसपी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तीनों शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है वही कोरोना टेस्ट करा कर जेल भेज दिया जाएगा.




