
New Delhi: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के 38वें मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यू को टाइम आउट करार दिया है. ICC के नियमों के मुताबिक़, क्रीज़ पर मौजूद खिलाड़ी के आउट होने पर उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी को अधिकतम तीन मिनट के अंदर गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार होना पड़ता है.
इस मामले में एंजेलो मैथ्यू मैदान में तय समय सीमा से पहले पहुंच गए थे. लेकिन हेलमेट ठीक न होने की बात करते हुए वह तय समय सीमा से पहले गेंदबाज का सामना नहीं कर सके. इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने अंपायर से इस नियम के तहत उन्हें आउट करार देने की अपील की है जिसे अंपायर ने स्वीकार कर लिया और एंजेलो मैथ्यू को आउट करार दिया.




