Crime NewsKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद

Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में रविवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. वहीं एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं. मारे गए पुलिस अधिकारी का नाम सुधाकर रेड्डी और घायल जवान का नाम रामू है. घायल जवान को एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भेजा गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुठभेड़ रविवार सुबह 7 बजे जागरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई. उस समय सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

एएनआई के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीआरपीएफ, कोबरा और ज़िला पुलिस के जवान मिलकर इलाक़े की सघन जांच कर रही है. पिछले कुछ सालों में नक्सलियों का प्रभाव सीमित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कई इलाक़े अभी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं. केंद्र सरकार का दावा है कि अगले साल के अंत तक राज्य को नक्सल प्रभाव से मुक्त करा लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button