Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत डीबीएमएस स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में हलुदबनी निवासी 37 वर्षीय प्रशांत पांडे की मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह तब हुई जब कदमा पुलिस ने पत्नी ने नंबर पर फोन किया. कदमा पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी दी. सूचना पाकर परिजन कदमा थाना पहुंचे और मृतक की पहचान की. मृतक सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में पदस्थापित थे और दुर्गा पूजा में छुट्टी लेकर घर आए थे. छुट्टियों के बाद वे वापस ड्यूटी पर जाने वाले थे. प्रशांत के बड़े भाई अभिषेक पांडे सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान लिपिक है. उन्होंने बताया कि प्रशांत बीती शाम घर में यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर एम वापस आ जायेगा पर वह वापस नही आया. सुबह जब उसके मोबाइल पर फोन की गई तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि वे घटनास्थल पर भी गए. घटना के बाद प्रशांत रात भर घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा रहा. प्रशांत ने एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग भी ले रखी थी. वह कई बड़े नेताओं का बॉडीगार्ड भी रह चुका था.

Related Articles

Back to top button