World

थाईलैंड : गुफा में नौ दिन से लापता 12 बच्चे कोच के साथ जीवित मिले

Bangkok : थाईलैंड की एक गुफा में नौ दिन से लापता 12 बच्चे अपने कोच के साथ जीवित मिले हैं. प्रांतीय गवर्नर ने यह जानकारी दी है. इन लोगों की खोज के लिए कई दिनों से सघन अभियान चल रहा था. गवर्नर के अनुसार सभी 13 लोग सकुशल हैं. कहा गया कि हालांकि गुफा में बढ़ते जल स्तर और कीचड़ के कारण इन लोगों के जीवित बचने की उम्मीदें हर बीतते दिन के साथ टूटती जा रही थीं. लेकिन कुदरत का करिश्मा इसी को कहते हैं. बता दें कि 23 जून को 12 बच्चे अपने फुटबॉल कोच के साथ थाम लुआंग नाम की गुफा में गये थे. दस किलोमीटर लंबी यह गुफा सैलानियों में काफी लोकप्रिय है. बीते दिनों भीषण बारिश के कारण गुफा में पानी भरने की चेतावनी दी गयी थी. बावजूद इसके बच्चों की यह टीम अपने 25 वर्षीय कोच के साथ गुफा के अंदर चली गयी.  इन बच्चों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है. जानकारी दी गयी कि राहत और बचाव के काम में अमेरिका की पेसिफिक कमांड टीम भी लगाई गयी थी. इस काम में ड्रोन की भी मदद भी ली गयी.

इसे  भी  पढ़ें : लास मानसरोवर जा रहे 1500 तीर्थयात्री भारी बारिश में फंसे, 104 रेस्क्यू किये गये

थाई नेवी ने सभी 13 लोगों को सकुशल  बाहर निकाल लिया

इस संबंध में  गवर्नर नारोंगसाक ओसोथांनाकोर्न ने पत्रकारों को बताया कि थाई नेवी ने सभी 13 लोगों को बचा लिया है.   थाईलैंड सरकार ने ब्रिटेन के तीन केव एक्सपर्ट वोलेनथन, रिचर्ड स्टेनटोन और रॉबर्ट चार्ल्स हार्पर को मदद के लिए बुलाया था. इन बच्चों के गुफा में गुम हो जाने के तीन दिन बाद ये तीनों लोग थाईलैंड पहुंच चुके थे. इससे  तीनों बचावकर्मी ब्रिटिश केव रेस्क्यू काउंसिल (बीसीआरसी) के सदस्य हैं. यह समिति ब्रिटेन के द्वीपों में बचावकार्य करती है. बीसीआरसी के अनुसार इन बचावकर्मियों ने इससे पहले भी कई गुफाओं की खोज की है. बचाव दल के अनुसार ब्रिटेन के समयानुसार दोपहर 4.30 बजे हमें ख़बर मिली कि सभी 12 बच्चे और उनका कोच गुफा के भीतर किसी सूखी हुई जगह पर हैं, जहां उन्हें सांस लेने के लिए हवा मिल रही है.

2004 में मेक्सिको में फंसे 13 ब्रिटिश नागरिकों को भी बचाया था

थोड़ी ही देर बाद हमें अपने बचावकर्मियों से एक छोटा-सा संदेश मिला कि सभी बच्चों और उनके कोच को खोज लिया गया है और वे सभी जीवित हैं.  इस खोजी अभियान में शामिल दो ब्रिटिश नागरिक वोलेनथन और स्टेनटोन इससे पहले साल 2010 में फ़्रांस की एक गुफा में फंसे गोताखोर को बचाने में भी कामयाब रहे थे. उस समय ये दोनों साउथ एंड मिड वेल्स केव रेस्क्यू टीम के सदस्य थे.उन्होंने साल 2004 में मेक्सिको में फंसे 13 ब्रिटिश नागरिकों को भी बचाया था. स्टेनटोन को उनके साहसिक कार्यों के लिए साल 2012 में प्रसिद्ध एमबीई (मेंबर ऑफ ब्रिटिश इम्पायर) सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button