JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड एटीएस के डीएसपी और दारोगा पर गोली चलने के बाद ही अपराधी होंगे गिरफ्तार!

Dheeraj kumar

Ranchi: हाल के दिनों में जिस प्रकार से अपराधियों ने ताडंव मचाया उससे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी नींद उड़ा दी. मुख्यमंत्री खुद राज्य के डीजीपी और आला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई है. साथ ही बैठक कर बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की नसीहत दी है. अपराधी शहर में  खुलेआम हत्या और गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे, झारखंड एटीएस की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के आदमी को पकड़ने गई तो अपराधियों ने डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना के बाद एटीएस और रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस के आला अधिकारी देर रात सड़कों पर घूम रहें हैं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ले रहे है.

हाल के दिनों में गिरफ्तार हुए अपराधी

तीन मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, हत्या और गोलीबारी की घटना को देते थे अंजाम

कल देर रात को हत्या और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी, शुभम विश्वकर्मा और अभिषेक मलिक को एटीएस टीम ने रांची पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया. रोहित मुंडा और अभिषेक को बोकारो से गिरफ्तार किया गया है. वहीं शुभम विश्वकर्मा को रांची से गिरफ्तार किया गया है. एटीएस की टीम ने सबसे पहले हरमू मुक्तिधाम से शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. उसके बाद पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली की बीड़ी और मलिक बोकारो में शरण ले रखा है, जिसके बाद एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने कल देर रात बोकारो पहुंच गई. जिसके बाद बीड़ी और मलिक को गिरफ्तार कर लिया.

राजू कच्छप हत्याकांड में शामिल पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

राजू कच्छप हत्याकांड मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम टूना मुंडा, नूनी मुंडा और सोमरा मुंडा है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि 19 जुलाई की सुबह नामकुम इलाके में एक शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने पहचान किया तो पता चला कि यह शव राजू कच्छप का है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.

19 जुलाई की रात को एटीएस की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के शूटर बॉबी साव और उसके साथियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि बीते सोमवार को रामगढ़ के पतरातू में ATS की टीम और गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान DSP नीरज कुमार और दरोगा सोनू साहू को गोली लगी थी.

पांच जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने सरेशाम अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

पांच जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने सरेशाम शहर के चर्चित मृतक जमीन कारोबारी कमल भूषण के आदमी को गोली मारकर हत्या कर दिया था.

सात जुलाई की सुबह-सुबह गोली की आवाज से गुंज उठा था अरगोड़ा इलाका

सात जुलाई की सुबह- सुबह गोली की आवाज से अरगोड़ा इलाका गुंज उठा था. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारकर जख्मी कर दिया था.

दुमका जेल में बंद है गैंगस्टर अमन साहू

बता दें कि गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल में बंद है. जेल में बंद होने के बाद भी उसका जेल से ही रंगदारी का धंधा चला रहा है. कोयला कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी मांगी जा रही है. रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर अमन साहू अपने गुर्गों से लोगों पर गोली चलवा देता है उनकी हत्या तक करवा देता है. प्रदेश के व्यवसायी डरे हुए है और लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है.

इसे भी पढ़ें: रांची व आदित्यपुर में हाउसिंग सोसाइटी डेवलपमेंट के लिए 247 फीसदी उंची दर पर होगा परामर्शी का चयन, प्रस्ताव तैयार

Related Articles

Back to top button