Crime NewsDeoghar

देवघर: रंगदारी वसूलने पहुंचे दो अपराधियों को SIT की टीम ने लोडेड हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Ranchi: देवघर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम रंगदारी वसूली करने पहुंचे अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र स्थित बिलासी के विशाल परिहस्त झौसगढ़ी के राहुल मिश्रा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली ओर दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा परिहस्त (मृत) के गिरोह के सदस्य शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबु मिश्रा, निर्मल राय, विशाल परिहस्त ओर राहुल मिश्रा रांगा मोड में सडक किनारे पिस्टल दिखाकर कारोबारियों, ठिकेदारों एवं दुकानदारो से रंगदारी मांग रहे हैं. सूचना पर एसपी राकेश रंजन के के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल परिहस्त ओर राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक देशी कट्टा, उसमें लोड एक गोली को बरामद कर जप्त किया. मामले में टाउन थाना (कांड सं-218/2024) आईपीसी ओर आर्म्स एक्ट के विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मानगो गांधी मैदान में चलाया जागरूकता अभियान

Related Articles

Back to top button