
Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग स्थित सुखनदिया ईलाके के समीप ऑटो में बैठे बैंक ऑफ इण्डिया के बीसी मुन्नी प्रजापति से तीन अज्ञात अपराधियों ने सिक्सर के बल पर एक लाख 13 हजार रुपये की लूट कर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दी है. इस संबंध में पीड़िता बीसी (बिजनेस करसपोंडेंट) मुन्नी प्रजापति ने स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इण्डिया से खाताधारियों का पैसा निकाल कर ऑटो से वह अपने घर नावाडीह जा रहे थे. इस दौरान सुखनदिया के समीप उजला रंग के टीवीएस अपाची से आये तीन अज्ञात लुटेरों ने ऑटो रोक कर सिक्सर के दम पर पैसे से भरा झोला छीन कर भाग गये. जिसके बाद सूचना पर पुलिस भुतभोगी के साथ घटना स्थल पहुंची और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. हथियारबंद लुटेरों के द्वारा एक दिन में चतरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मिनी बैंक संचालकों से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. गौरतलब है कि दोपहर में कुंडा थाना क्षेत्र में भी हथियारबंद लुटेरों ने मिनी बैंक संचालक से 40 हजार रुपये की लूट कर हड़कंप मचा दिया था.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के गांवा के झोलितरी जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका



