Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : छेड़खानी करने वालों का नाम गुंडा पंजी में जोड़ेगी पुलिस : जोनल आईजी

Jamshedpur : छोटानागपुर जोनल आईजी पंकज कंबोज गुरुवार को जमशेदपुर के दौरे पर थे. पंकज कंबोज जमशेदपुर में दो दिनों तक रुकेंगे. इस बीच आईजी ने जिले में एसएसपी कार्यालय, अपराध शाखा और थाने में लंबित मामलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कई निर्देश भी दिए. शुक्रवार को उनके द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया जायेगा. आइजी पंकज कंबोज ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि यह एक वार्षिक निरीक्षण है जो हर साल करना होता है. छोटानागपुर आईजी बनने के बाद वे पहली बार जमशेदपुर आए है. हालांकि साल 2014 में वे जैप 6 में कमांडेंट के पद पर तैनात थे और उसके पूर्व चाईबासा में भी अपनी सेवा दे चुके है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अपराध शाखा में इतनी फाइल है कि वहां बैठने तक की जगह नहीं है. इसके लिए निर्देश दिए गए है कि जो भी मामले जिनमे न्यायलय से निर्णय आ गया है पर उसको लेकर अपील नहीं की गई है ऐसे मामलों को निष्पादित किया जाए. वहीं साल 2017 से पुराने मामलों को भी निष्पादित करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि नक्सली गतिविधि में भी संलिप्त ऐसे लोग जो या तो जेल में है या फिर अपनी सजा पूरी कर जीवन यापन कर रहे है उनका भी सत्यापन किया जाए कि वे अभी क्या कर रहे है या किस तरह जीवन यापन कर रहे है. इसके अलावा छेड़खानी के मामले में भी जो आरोपी रहे है उनका नाम गुंडा पंजी में डालकर उनका भी सत्यापन किया जाए.

Related Articles

Back to top button