
Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों का तांडव शिर चढ़ कर बोल रहा है. जहां एक अपराधी द्वारा दीनदहाड़े कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा बाजार के एक ज्वलेरी दुकान से लाखों रुपयों की सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक एक अपराधी हेलमेट पहन कर दुकान में प्रवेश करता है, जिसके बाद अपराधी दुकानदार को सोने की अंगूठी दिखाने की बात कहता है.
दुकानदार उसे सोने की अंगूठी दिखाता है, जिसके बाद अपराधी द्वारा टेबल पर 500 रुपयों का एक बंडल रख देता है. दुकानदार सोने की चैन लाने जैसे ही मुड़ता है, तब अपराधी रुपयों के बंडल के साथ-साथ सोने की सभी अंगूठी लेकर फरार हो गया. दुकानदार की माने तो लगभग 4 लाख रुपयों की सोने की अंगूठी लेकर अपराधी फरार हो गया, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गईं है. वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. पुलिस सीसीटीवी के सहारे अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गईं है.




