Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur breaking : बर्मामाइंस में अपराधी ने एफसीआई के ठेकेदार को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी अजय पांडेय पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में अजय पांडेय घायल हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. अजय के बाएं पैर में गोली लगी है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी टीएमएच पहुंची और जांच में जुट गई. अजय एफसीआइ में ठेकेदार है. फिलहाल वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button