
Ranchi: राजधानी रांची में क्रिकेट का जुनून जोरों पर है. आज सुबह से टिकट काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. लोग अपने चेहरे पर तिरंगा का टैटू लगाकर मैच देखने जा रहे हैं. क्रिकेट का शर्ट ₹200 में बिक रहा है. विदेशी मेहमान भी टिकट काउंटर में लाइन में लगे हैं. सुबह 8:00 बजे से ही दर्शक लाइन लगाकर धुर्वा स्थित जेसीए स्टेडियम में प्रवेश ले रहे है. मैच को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है.

क्रिकेट प्रेमी भारत माता की जय, जीतेगा भाई जीतेगा भारत जीतेगा का नारा लगा रहे हैं. राष्ट्रीय ध्वज को भी खरीदने की लोगों में होड़ लगी है.





