Giridih

गिरिडीह जिला आपूर्ति कार्यालय के आदेशपाल का घर पर मिला शव, अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका

Giridih: गिरिडीह जिला आपूर्ति कार्यालय में अस्थाई आदेशपाल 40 वर्षीय विजय कुमार का शव बुधवार को उसके कर्बला रोड स्थित आवास में संदेहास्पद स्थिति पड़ा मिला. मृतक ने आत्महत्या की या उसकी मौत का कारण अधिक शराब का पीना रहा. इसकी जांच में नगर थाना पुलिस जुटी हुई है. वहीं पंचनामा कर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. और मृतक के भाई को धनबाद में भी जानकारी दे दिया. जबकि जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मियो को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई. इधर मृतक का शव उसके घर के जिस कमरे में जमीन पर पड़ा था. उसी कमरे के बगल दूसरे कमरे में बेड पर स्लाइन लगा हुआ था. मृतक जिला आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत था. जबकि उसकी पत्नी उसके अत्यधिक शराब पीने से नाराज हो कर अपने मायके चली गई थी. घर पर मृतक अकेले रहता था. और हर रोज ड्यूटी के लिए जाता था. लेकिन बुधवार को जब उसके घर का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला, तो आसपास के लोगो को संदेह हुआ, और स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पहले नगर थाना पुलिस को दिया. इस दौरान नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. इस दौरान पुलिस के मौजूदगी में घर का मेन गेट का ताला तोड़ा गया. और पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी भीतर गए. तो देखा की मृतक विजय का शव कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ है. वही दूसरे कमरे के जमीन पर खून के धब्बे पड़े हुए थे. शुरुवाती जांच के दौरान पुलिस को भी शक है की मृतक देर रात शराब पीता रहा. और जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो एक कमरे में गिरने के बाद वो दूसरे कमरे में गया. जहां दूसरे कमरे की चौकी से टक्कर के बाद सिर में चोट लगने से मौत हुई. क्योंकि जिस कमरे में शव पड़ा था, उसी में सिर के पिछले हिस्से में खून का बहाव भी जारी था.

इसे भी पढ़ें: सीएम ने की विभागवार योजनाओं की समीक्षा, दिया आदेश, म्यूटेशन में न हो देर

Related Articles

Back to top button