JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : गर्भवती पूजा देवी की मौत के मामले की जांच करने एमजीएम पहुंची रांची की 4 सदस्यीय टीम, मृृतका के परिजनों का भी ल‍िया बयान

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कथ‍ित लापरवाही के कारण लक्ष्मीनगर की रहनेवाली गर्भवती पूजा देवी की मौत के मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की रांची से 4 सदस्यीय टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची. जांच टीम के साथ जमशेदपुर सिविल सर्जन और अस्पताल के अधीक्षक भी मौजूद रहे.

9 जनवरी को कोरोना संक्रमित गर्भवती पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने पूजा देवी का इलाज करने से इंकार कर दिया था. महिला प्रसव पीड़ा को झेल ना सकी और उसकी मौत हो गई थी. जांच टीम के डॉ एके पाठक ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है जिसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी.

पूजा के परिजनों का भी लिया गया बयान
इस दौरान जांच टीम ने पूजा के परिजनों का भी बयान लिया ताकि उसकी मौत के मामले में हर पक्ष की बात सुनकर सभी पहलुओं पर बेहतर ढ़ंग से जांच की जा सके. जांच टीम में एनएचआरसी से डॉ एके पाठक और राजवीर कौर के अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल भी शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें – दो साल बाद इस बार लगेगा देवघर में श्रावणी मेला, लाखों श्रद्धालु करेंगे कामना लिंग के दर्शन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Related Articles

Back to top button