JharkhandLead NewsRanchi

झामुमो ने कुछ सोच कर ही निर्णय लिया, गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है: अविनाश

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय दो दिवसीय दौरे पर सेवा विमान से शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे. हवाई अड्डा पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने कहा विचारधारा की लड़ाई में विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैं और हम सबने मिलकर उम्मीदवार तय किया था. एक प्रश्न के जवाब में अविनाश पाण्डेय ने कहा झामुमो ने कुछ सोच कर ही निर्णय लिया है. झारखण्ड में हमारा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है.

ये भी पढ़ें- क्या मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार होंगे पंकज मिश्रा?

हवाई अड्डा पर स्वागत

रांची हवाई अड्डा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, फिरोज रिजवी मुन्ना, रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा, ज्योति सिंह मथारू, गौरी शंकर मुंडा, मदन महतो, संजीत यादव, अभिषेक साहू, गजेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, शशिभूषण राय, उज्जवल प्रकाश तिवारी,अजय कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र राय ने स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- गजवा-ए-हिंद ग्रुप बना कर टेरर मॉड्यूल का बढ़ाया जा रहा था दायरा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी लोग इस ग्रुप में थे शामिल

शुक्रवार की बैठक स्थगित

अविनाश पांडेय शुक्रवार को अपने विधायकों, सांसदों के साथ बैठक करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवाश बैठक स्थगित कर दी गयी. अब बैठक कल यानी 16 जुलाई को होटल बीएनआर चाणक्य में होगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समन्वय समिति के सदस्य, संगठनात्मक अभियान समिति के संयोजक, विधायक, मंत्री मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- BIG NEWS : JSSC-JE परीक्षा में धांधली के आरोपों की होगी जांच, आयोग ने दर्ज करायी प्राथमिकी, डीएसपी मुख्यालय को सौंपा गया जिम्मा, न्यूजविंग ने आठ जुलाई को ही दी थी खबर

Related Articles

Back to top button