
Ranchi : सीपीआइ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया. अतुल कुमार अंजान के असामयिक निधन से झारखंड में पार्टी में शोक की लहर है. पार्टी में तीन दिनों तक शोक रहेगा. इस दौरान पार्टी का झंडा सम्मान में झुकाया गया है. सीपीआइ राज्य कार्यकारिणी की ओर से जानकारी दी गयी कि स्व अंजान का निधन शुक्रवार सुबह चार बजे हुआ. कैंसर से जूझते हुए लखनऊ में उन्होंने देह त्याग किया. वे सीपीआइ के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रखर वक्ता कई भाषाओं के जानकार थे. अतुल कुमार अंजान के असामयिक निधन पर राज्य सचिव महेन्द्र पाठक और राज्य कार्यकारणी के सदस्य अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि अतुल कुमार अंजान सीपीआइ के बौद्धिक संपत्ति थे. निर्भीक और बेबाक टिप्पणी करनेवाले नेता थे.
वहीं सीपीआइएम की ओर से भी अतुल कुमार अंजान के निधन पर शोक व्यक्त किया गया.
इसे भी पढ़ें – गांडेय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे अर्जुन बैठा, आजसू पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दाखिल किया नामांकन



