
Koderma: भाकपा अंचल कमेटी जयनगर ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के पूर्व पेठियाबागी चौक से आक्रोश पूर्ण जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व अंचल मंत्री अर्जुन यादव, ब्रह्मदेव दास, महेश प्रसाद सिंह कर रहे थे. जुलूस के दौरान जयनगर बीडीओ सीओ होश में आओ, तेरी मनमानी नहीं चलेगी प्रखंड व अंचल में बिचौलिया गिरी नहीं चलेगी आदि नारे लगाए जा रहे थे. जुलूस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हुआ धरना की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व उप प्रमुख विरेंद्र यादव ने किया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में सीटू के स्थापना दिवस पर 6 जून को रांची चलों का आह्वान
धरना को संबोधित करते हुए हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, भाकपा राज्य मंत्री महेंद्र पाठक, भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि झारखंड में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया है. जो पदाधिकारी पैसा खर्च करके पोस्टिंग कराता है उससे कई गुना अधिक आम जनता से वसूल लेता है. नौकरशाही लोकशाही पर हावी है. जयनगर अंचल में दाखिल खारिज जमीन ऑनलाइन तथा रसीद निर्गत करने में भयंकर कमीशन खोरी चल रहा है. बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता है. विगत 6 माह से ग्रीन कार्ड में अनाज नहीं मिल रहा है, गरीबों को आवास नहीं मिल रहा है. धरना स्थल पर पहुंचकर अंचलाधिकारी ने 12 सूत्री मांग पत्र लिया.
धरना को पुरुषोत्तम यादव, महेश प्रसाद सिंह, एटक की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार रजक, जिला सचिव कयूम उद्दीन, दुर्गा राय, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, राजेंद्र रजक ने भी संबोधित किया. धरना में राम कृष्ण शर्मा, सुदामा यादव, काली सिंह, दशरथ पासवान, ब्रह्मदेव राणा, सिकंदर कुमार, परमेश्वर यादव, कामेश्वर पंडित, रंजीत भारती, गोविंद रजवार, रूमाली मियां, राज देव दास, डोमी राणा, मोती दास, मंसूर अंसारी, असगर अंसारी, बलवा देवी, मालती देवी, देवी देवी, शांति देवी, उमा देवी, देवंती देवी, मुनिया देवी, जितनी देवी, राखी देवी, फरजाना खातून, जागेश्वरी देवी, रेखा देवी, महिला समाज की जिला अध्यक्ष बसमतिया देवी मौजूद थी. धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन ने किया.




