
Washington: कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में थम नहीं रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस की वजह से कुल 3176 लोगों की जान चली गई है. इसके साथ ही अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच चुका है. जो किसी भी देश में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutBreak: देश में कोरोना से 21,700 बीमार, 686 की मौत
8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक कुल 867,459 केस सामने आ चुके हैं. जबकि अभी तक 49,804 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली हैं. उल्लेखनीय है कि अमेरिका में अबतक करीब 46 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है.
United States records 3,176 #Coronavirus deaths in 24 hours; total fatalities near 50,000: AFP news agency quoting Johns Hopkins tally
— ANI (@ANI) April 24, 2020
वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस की वजह से कुल 3176 लोगों की जान चली गई है. जो मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस महामारी का असर दिन सबसे अधिक देखा जा रहा है.
वहीं दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 27 लाख की संख्या पार कर चुका है. जबकि अबतक 1 लाख 90 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में भी कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 21 हजार को पार कर चुका है.
इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona को सांप्रदायिक रंग न दे ओआइसी, प्रॉपेगैंडा का शिकार होने से बचे – भारत
अमेरिका में बढ़ेगा लॉकडाउन !
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण भारी नुकसान झेलने वाली अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित तथा चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने का समर्थन किया.
देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी घरों में सिमटी हुई है. देश में सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सख्त कदम एक मई तक लागू हैं.
ट्रंप ने गुरुवार को संकेत दिया कि यह सब एक मई के बाद भी जारी रह सकता है लेकिन उन्होंने अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की आवश्यकता की जोरदार पैरवी की.
कुछ आकलनों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में 2.6 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन किया है और यह संख्या जल्द ही चार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष दोनों ने ही 2020 में अमेरिका में नकारात्मक वृद्धि का अनुमान जताया है.
राष्ट्रपति ने कहा, ‘अमेरिका को गति देने के लिए हर नागरिक को सतर्कता बरतने की जरूरत है और हम सब यह जानते हैं कि अच्छे तरीके से साफ-सफाई रखकर, सामाजिक दूरी बनाकर और चेहरे को ढंककर इससे जीत सकते हैं.’
लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना जरूरी- ट्रंप
ट्रंप ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित तथा चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलना उत्साहजनक रहेगा लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम किसी भी तरीके से कोई ढिलाई बरते. अपने देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए लगातार एहतियात बरतना आवश्यक है.’’
उन्होंने बताया कि 23 राज्यों में नए मामले कम हुए हैं. जब सबसे अधिक मामले आ रहे थे तो 40 प्रतिशत अमेरिकी काउंटी में नए मामलों में तेजी से गिरावट आ रही थी. इसके साथ ही 46 राज्यों ने कोरोना वायरस जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की है.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कोविड-19 के लिए टीका बनाने के बेहद करीब है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस के अनुसार आंकड़ों में न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र, न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, डेट्रोइट और न्यू ओर्लींस में प्रगति के संकेत दिख रहे हैं. पेंस कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्य बल का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 16 राज्यों ने अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की योजनाएं जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ेंःरामगढ़: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करंट लगने से व्यवसायी की मौत




