
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमडीह मोड़ पर कार की टक्कर में घायल बाइक सवार पति-पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ के जवान चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोगो में आक्रोश में है. वे 50 लाख रुपये की मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने पर सुंदरनगर थाना के समक्ष शव रखकर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गयी है.
दुर्घटना रविवार की देर शाम की है. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा गांव के रहने वाले टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी गिरिश सरदार और उनकी पत्नी सूरजोमनी सरदार बाइक से बाजार कर वापस लौट रहे थे. तभी नरवा की ओर से सुंदरनगर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने कदमडीह मोड़ के पास बाइक सवार गिरी सरदार और उनकी पत्नी को चपेट में ले लिया था. दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये थे. इस दुर्घटना से मौके पर जुटे लोगो में आक्रोश देखा गया था. उन्होंने कार चालक सीआरपीएफ के जवान चंदन सिंह को पकड़कर जमकर पिटायी की थी. उसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया था. वह नशे में धुत्त पाया गया था, जबकि पुलिस ने कार से शराब की बोतल भी बरामद की थी. इस बीच घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. रविवार की देर रात उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. इससे घरवालो में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दूसरी ओर इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवायी पर भी सवाल उठे. इसकी वजह आरोपी सीआरपीएफ जवान को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाना था. हालांकि, उसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवायी करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: नशेड़ियों एवं अड्डेबाजों पर चला पुलिसिया डंडा, आधा दर्जन हिरासत में, वाहन भी जब्त




