BusinessNational

 मंदी में देश! राहुल गांधी का तंज, भारत की मजबूती कमजोरी में बदल दी पीएम मोदी ने

रिसर्चरों ने इस नतीजे पर पहुंचने के लिए nowcasting का तरीका अपनाया है. आरबीआई की तरफ से आधिकारिक डेटा निकाला जाना बाकी है. इस रिपोर्ट में जो कहा गया है जरूरी नहीं कि वह रिजर्व बैंक के भी विचार हों.

NewDelhi : केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर राहुल गांधी के निशाने पर है. राहुल गांधी ने देश के आर्थिक हालात को लेकर ट्वीट किया है. ट्वीट में आरबीआई के बुलेटिन में शामिल उस स्टेटमेंट को शेयर किया है, जिसमें कहा गया था कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में भारत की जीडीपी 8.6 फीसदी नीचे रहेगी.

इसे भी पढ़ें : अफ्रीकी देश मोजांबिक में 50 लोगों की गला काट कर हत्या…आहत फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति ने  इस्‍लामिक आतंकवाद को अंतरराष्‍ट्रीय खतरा करार दिया

भारत की जीडीपी जुलाई-सितंबर की तिमाही में 8.6% नीचे रहेगी

जान लें कि आरबीआई की तरफ से बुधवार को रिलीज किये गये मासिक बुलेटिन के लेख में एक अफसर के हवाले से कहा गया है कि भारत की जीडीपी जुलाई-सितंबर की तिमाही में 8.6% नीचे रहेगी. इसका मतलब कोरोना और लॉकडाउन को लेकर इतिहास में पहली बार वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में लगातार दो बार निगेटिव ग्रोथ रेट की वजह से भारत मंदी के दौर में है.

आऱबीआई के मॉनिटरी पॉलिसी डिपार्टमेंट के पंकज कुमार की ओर से ‘Economic Activity Index’ शीर्षक से लिखे गये लेख में कहा गया है कि इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारत की अर्थव्यवस्था तकनीकी तौर पर मंदी का शिकार होगी. वैसे रिपोर्ट में उम्मीद भी जताई गयी है कि धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं और जल्दी ही यह संकट खत्म होगा.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी आज जेएनयू में करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

आरबीआई की तरफ से आधिकारिक डेटा निकाला जाना बाकी

खबर है कि रिसर्चरों ने इस नतीजे पर पहुंचने के लिए nowcasting का तरीका अपनाया है. अभी आरबीआई की तरफ से आधिकारिक डेटा निकाला जाना बाकी है. यानी इस रिपोर्ट में जो कहा गया है जरूरी नहीं कि वह रिजर्व बैंक के भी विचार हों.

राहुल ने द इंडियन एक्सप्रेस में  प्र्कशित  बयान की कटिंग शेयर कर कहा कि भारत पहली बार मंदी में पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों ने भारत की मजबूती को उसकी कमजोरी में बदल दिया है.

राहुल ने लॉकडाउन लगाने के मोदी सरकार के तरीकों पर सवाल दागे थे

जान लें कि राहुल गांधी पहले भी कई बार अर्थव्यवस्था में गिरावट के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं. मार्च में लगे लॉकडाउन की वजह से अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी पिछले साल इसी दौर के मुकाबले 23.9 फीसदी नीचे गिर गयी थी.

आरबीआई का अनुमान था कि पूरे वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 9.5 फीसदी गिर जायेगी. राहुल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए लॉकडाउन लगाने के मोदी सरकार के तरीकों पर सवाल दागे थे.

इसे भी पढ़ें :  रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मिली बेल

Related Articles

Back to top button