
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार शाम दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वामपंथी राजनीति की नर्सरी समझे जाने वाले जेएनयू में पीएम का वर्चुअल कार्यक्रम वामपंथियों को खटकने वाला होगा.
इसे भी पढ़ें : बिहार में बाजी पलटने की जुगत में तेजस्वी! नजर सीएम पद पर… वीआईपी और हम को लुभाने में जुटा राजद
छात्र नेता खुलकर मोदी का विरोध करते रहे हैं
बता दें कि जेएनयू के कई छात्र व छात्रनेता खुलकर मोदी का विरोध करते रहे हैं. पिछले कुछ सालों में जेएनयू का विवादों से कुछ ज्यादा ही नाता रहा है. जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का वहां पर कार्यक्रम एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार सातवीं बार बनेंगे बिहार के खेवनहार , 16 नवंबर को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
विवेकानंद की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना
जान लें कि जेएनयू में पिछले दिनों फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आयी थी. प्रतिमा के आसपास भाजपा के लिए अपशब्द लिखे गये थे. घटना की जानकारी सामने आने के बाद उस स्थान को साफ कर दिया गया.
प्रतिमा का निर्माणकार्य 2018 में पूरा हो गया था और तब से प्रतिमा ढकी रखी है. जेएनयू छात्रों ने लगातार मूर्ति के निर्माण को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर हमले किये हैं.
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार के अनुसार आदमकद प्रतिमा का अनावरण वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा. विश्वविद्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि समारोह शाम 6:30 बजे होगा. प्रतिमा का अनावरण स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम से पहले किया जायेगा. खबर है कि मोदी छात्रों को संबोधित भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मिली बेल




