
palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर (भट्टी मुहल्ला) में कल देर शाम मर्डर केस के आरोपी एक युवक पर बम फेंका गया. इस घटना में युवक का हाथ जख्मी हुआ है. घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें: मंदी में देश! राहुल गांधी का तंज, भारत की मजबूती कमजोरी में बदल दी पीएम मोदी ने
7 महीने पहले जेल से आया था बाहर
घटना की पुष्टि करते हुए मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने बताया कि मामूली सुतली बम फेंकने की घटना हुई है. घटना में गुड्डू खान नाम के युवक का हाथ हल्का जख्मी हुआ है. गुड्डू खान 7 महीने पहले छोटू पासवान मर्डर केस में जेल से बाहर आया है. घटना को उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी किशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
किशु भी उसी मुहल्ले के निवासी है. इस कांड में रितिक पासवान एवं एक अन्य युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि घटना का कारण आपसी विवाद भी सामने आ रहा है. घटना से पहले गुड्डू और आरोपी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
इसे भी पढ़ें:राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का पल्स डाउन, मरते- मरते बचे मरीज
बदला लेने के लिये हुआ हमला
शहर थाना क्षेत्र के कसाई मुहल्ला निवासी बाबू खान के पुत्र गुड्डू खान ने बताया कि बुधवार की शाम बाजार से लौटने के बाद भट्टी मुहल्ला के देवी मंदिर के पास छोटू अंसारी से बात कर रहा था. इसी बीच छोटू पानी लेने चला गया. उसके जाते ही भट्टी मुहल्ला के ही निवासी रितिक पासवान, किशु गुप्ता और एक अन्य युवक वहां पहुंचे. उनके साथ और भी कुछ लोग थे, जो दूर खड़े थे. तीनों उसके नजदीक आए और इनमें से रिकित पासवान ने उस पर बम से हमला कर दिया.
बम के फटते ही वे जमीन पर गिरा. इसी बीच वे लोग अपनी कमर से बंदूक निकालने लगे. मौका पाते ही मैंने वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी और थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. गुड्डू खान ने कहा कि रितिक पासवान के भाई छोटू पासवान की हत्या मामले में वह जेल गया था. आशंका व्यक्त की है कि इसी का बदला लेने के लिए हमला किया गया.
इसे भी पढ़ें:9.99 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान के खिलाफ भी जांच की अनुशंसा




