
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स मे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. हादसा रिम्स के पल्स डाउन होने के कारण हो जाता. रिम्स के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गयी थी. यहां एडमिट 20 मरीजों का पल्स 50 के नीचे चला गया था. इससे नीचे जाने पर मरीजों को बचा पाना मुश्किल हो जाता.
इसे भी पढ़ें:9.99 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान के खिलाफ भी जांच की अनुशंसा
देर रात ऑक्सीजन खत्म हुआ, आनन-फानन में 20 सिलेंडर पहुंचाये गये
कोविड के तीसरे तल्ले में देर रात ऑक्सीजन खत्म होने की सुचना मिलते ही आनन फानन में ऑक्सीजन के 20 सिलेंडर पहुंचाये गये. जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. अब ये समझा जाना चाहिये कि जहां कोविड के वैसे मरीज हैं जिन्हें ऑक्सीजन की पहले से कमी है वहां ऑक्सीजन को लेकर प्रबंधन का रवैया कितना लापरवाही भरा है. अगर मरीजों के परिजन हंगामा नहीं करते तो कोरोना मरीजों की जान कोविड से नहीं बल्कि अस्पताल के लापरवाही से चली जाती.
क्या कहते हैं रिम्स सुपरिटेंडेंट
रिम्स सुपरिटेंडेंट विवके कश्यप ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई करनेवाली एजेंसी की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ. हलांकि समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गयी थी. मतलब रिम्स ने तो अपना पल्ला झाड़ लिया.
सिलिंडर के भरोसे कबतक चलेगा इलाज
वहीं सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक ट्रामा सेंटर सिलिंडर के भरोसे चलेगा ? इसके लिये परमानेंट व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है? जब रिम्स प्रबंधन कई विभिन्न बहालियों समेत कई चीजों पर निर्णय कर सकता है तो मरीजों की जान बचाने के लिए सबसे जरूरी ऑक्सीजन की अबाधित सप्लाई की परमानेंट व्यवस्था पर विचार क्यों नहीं हो रहा है?
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार सातवीं बार बनेंगे बिहार के खेवनहार , 16 नवंबर को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
माहेश्वरी एजेंसी उपलब्ध कराती है ऑक्सीजन, प्रबंधन से शिकायत भी हुई पर नहीं होती कार्रवाई
रिम्स में आक्सीजन सप्लाई की जिम्मेवारी माहेश्वरी एजेंसी को है. ऑक्सीजन को लेकर अव्यवस्था पहले भी होती रही है. जिसकी शिकायत रिम्स प्रबंधन से कई बार की गयी है पर शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बार की गंभीर लापरवाही के बावजूद एजेंसी से अबतक कोई सवाल नहीं पूछा गया है.
इसे भी पढ़ें:मिड डे मील : स्कूल ने बच्चों के बीच बांटा कीड़ा लगा चावल, हंगामा




