
Khagariya: नगर थाना क्षेत्र के बलुआही स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से अपराधियों ने 25 लाख रूपये उड़ा लिए है. घटना मंगलवार की सुबह की है. मामले में हैरतअंगेज बात यह सामने आयी है कि एटीएम मशीन को तोड़ा नहीं गया है और चोरों ने चालाकी दिखाते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर कागज चिपका दिया था. हलांकि पुलिस व बैंक के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: खाकी वर्दी की खिल्ली उड़ा रहे अपराधी, क्राइम कंट्रोल से ज्यादा फाइन वसूली पर ध्यान देती है पुलिस




