
New Delhi: एक सर्वे के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड देश भर में तीसरे नंबर पर है. सबसे भ्रष्ट राज्य के रूप में राजस्थान का नाम सामने आया है. इंडिया करप्शन सर्वे 2019 में आठ सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची जारी की गयी है.
इसमें इस बात को सामने रखा गया है कि पिछले साल भर में कितनी संख्या में लोगों को अपने विभिन्न कामों को कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है.
करीब एक लाख 90 हजार सैंपल सर्वे में यह बात सामने आयी है कि 51 फीसदी भारतीयों को पिछले एक साल में संपत्ति की खरीद, पुलिस, नगर निगम जैसी जगहों पर काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है. इस सर्वे में राज्यवार भ्रष्टाचार का आकलन किया गया है.
इसे भी पढ़ें – क्यों न बने चुनावी मुद्दा: बहुमत की सरकार में पारा शिक्षकों ने पदयात्रा की-लाठी भी खायी, नहीं निकला ठोस हल
पहले स्थान पर राजस्थान
भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश भर में पहले स्थान पर है. सर्वे के अनुसार 78 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने अपना काम कराने के लिए सरकारी अधिकारियों को घूस दी है. 22 फीसदी लोगों को कई बार रिश्वत देनी पड़ी है. 56 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ एक बार रिश्वत दी है. वहीं 22 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ी है.
दूसरे नंबर पर बिहार
बिहार भ्रष्टाचार के मामले में देश भर में दूसरे पायदान पर है. यहां से 75 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए घूस देनी पड़ी है. 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें अधिकारियों को दूसरी बार भी रिश्वत देनी पड़ी है. 25 फीसदी लोगों ने सिर्फ एक बार ही घूस दी है. वहीं 25 फीसदी लोगों को एक बार भी घूस नहीं देनी पड़ी है.
भ्रष्टाचार में झारखंड तीसरे नंबर पर
भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड देश भर में तीसरे स्थान पर है. 74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी है. यहां सबसे चौंकानेवाली बात यह है कि सभी 74 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार रिश्वत देनी पड़ी है. वहीं 13 फीसदी लोगों का कहना है कि उनका काम बिना अतिरिक्त पैसे दिये हुआ है.
उत्तर प्रदेश चौथे नंबर पर
उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार के मामले में देश में चौथे स्थान पर है. यहां 74 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए घूस देनी पड़ी है, वहीं 57 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें कई बार घूस देनी पड़ी है. 17 फीसदी लोगों को एक या दो बार रिश्वत देनी पड़ी है. सिर्फ तीन फीसदी लोगों का कहना है कि उनका काम बिना किसी रिश्वत के हुआ है.
पांचवें स्थान पर तेलंगाना
तेलंगाना के 67 फीसदी लोगों ने कहा कि है कि उन्हें अपना काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है. उनमें से 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें कई बार रिश्वत देनी पड़ी है. सिर्फ 11 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें एक या दो बार ही घूस देनी पड़ी है. वहीं 11 फीसदी लोगों का कहना है कि उनका काम बिना किसी रिश्वत के हुआ है.
इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार ने हाथी उड़ा दिया, हमने तो तैरते ही देखा है : भूपेश बघेल
पंजाब छठे स्थान पर
भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब का छठा स्थान है. यहां 63 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें अपना काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी. उनमें से 27 फीसदी ने कहा कि उन्हें कई बार रिश्वत देनी पड़ी जबकि 36 फीसदी का कहना है कि उन्हें एक या दो बार रिश्वत देनी पड़ी.
कर्नाटक सातवें स्थान पर
कर्नाटक के 63 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें अपना काम कराने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी है. इनमें से 35 फीसदी को कई बार रिश्वत देनी पड़ी है. जबकि 28 फीसदी को एक या दो बार ही घूस देनी पड़ी है. करीब 9 फीसदी लोगों का कहना है कि उनका काम बिना किसी रिश्वत के हो गया.
आठवें स्थान पर तमिलनाडु
तमिलनाडु में 62 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी है. उनमें से 35 फीसदी को कई बार घूस देनी पड़ी है. जबकि 27 फीसदी को एक या दो बार रिश्वत देनी पड़ी है. सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका काम बिना किसी को रिश्वत दिये हुआ है.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand के 5 विवि के 167 कॉलेजों पर हर साल 500 करोड़ खर्च, फिर भी घटते गये प्रति छात्र शिक्षक



