National

 इमरान के शपथ ग्रहण के दिन भी घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी मारे

NewDelhi : इमरान खान के शपथ ग्रहण के दिन भी पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आया.  खबरों के अनुसार शनिवार रात सुरक्षा बलों ने तंगधार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया. पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान के पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दिन  पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ की कोशिश की गयी. हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया. बता दें कि पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान में भले ही सरकार बदल गयी हो, इमरान ने बागडोर संभाल ली हो,  लेकिन उसके रुख में कोई बदलाव नहीं है.

इसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी ने निलंबन रद्द किया

पाकिस्तान लगातार कायराना हरकतें कर रहा है

पाकिस्तान लगातार कायराना हरकतें कर रहा है. वह सरहद और इससे सटे इलाकों में माहौल खराब कर रहा है.  लेकिन भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा  पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इससे पूर्व 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास से सेना के जवानों ने हथियार और गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया था. बरामदगी सेना ने एक सर्च ऑपरेशन के दौरान की थी. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भरी आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया था. इस दौरान सेना का एक जवान घायल भी हो गया था.

इसे भी पढ़ें- मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए हिंदी में आवेदन नहीं लेता RMC, यह राष्ट्रभाषा का अपमान है, हिंदी में भी लें…

दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई

गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत में सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव दिया था. दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई. पाकिस्तान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ रोकी जाएगी. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल साहिर शमशद मिर्जा से हॉटलाइन के जरिए बातचीत की थी. पाकिस्तान ने घुसपैठ रोकने के साथ-साथ आतंकियों की जानकारी साझा करने का प्रस्ताव भी रखा. पाकिस्तान की ओर से ऐसे प्रस्ताव पहले भी आते रहे हैं. लेकिन परदे के पीछे से पाकिस्तान खेल खेलता रहा है.

इसे भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति पर रोक लगाने को लेकर मेयर ने सीएम को लिखा पत्र

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button