
Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों ही परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है.
सीबीएसई के मुताबिक दसवीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी. यह परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी. प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 1:30 बजे तक ली जायेंगी.
दसवीं बोर्ड के मुख्य विषयों की बात करें तो इंग्लिश की परीक्षा 26 फरवरी को होगी. वहीं साइंस 4 मार्च को, संस्कृत 6 मार्च को, गणित 12 मार्च को, सोशल साइंस की परीक्षा 18 मार्च को ली जायेगी.
कोर विषयों में शामिल हिंदी की परीक्षा 29 फरवरी को होगी. 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है जो 30 मार्च तक चलेगी.
नीचे देखें पूरी डेटशीट
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”150099″ /]
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”150100″ /]
इसे भी पढ़ें : #JSLPS की नियुक्ति प्रक्रिया में नहीं है पारदर्शिता, मनमाने तरीके से होती है नियुक्ति




