
Ranchi : सत्तारूढ़ दल जेएमएम के मंत्री और विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को सेल्फ-आइसोलेशन कर लिया है. सीएम ने कहा है कि उनके दोनों साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं. ऐसे में एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों के लिए वे भी सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगे. वहीं सीएम के सेल्फ-आइसोलेशन में जाने की जानकारी मिलते ही रांची नगर निगम ने भी सैनिटाइजेशन के काम को बढ़ा दिया है. बुधवार को निगम की टीम ने वैसे स्थानों को त्वरित गति से सैनिटाइज किया, जहां-जहां सीएम का आना-जाना प्रतिदिन लगा रहता है. इन स्थानों में सीएम हाउस, प्रोजेक्ट भवन और सीएम सचिवालय शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – CM हेमंत सोरेन ने खुद को किया क्वारेंटाइन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो से हुई थी मुलाकात
सीएम के मूवमेंटवाले स्थानों को किया जा रहा सैनिटाइज

नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि सीएम के होम क्वारंटाइन में जाने की सूचना के पहले ही निगम ने उनके मूवमेंटवाले स्थानों को सैनिटाइज करने की पहल शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि निगम वार्ड वाइज सैनिटाइजेशन का काम हर दिन करा रहा है. जब से राजधानी में कोरोना केस का पता चला है, तब से संबंधित वार्डों के अंतर्गत आनेवाले नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन या सीएम हाउस या थाना क्षेत्र में सैनिटाइजेशन होता रहता है. इसके अलावा राजधानी के हॉस्पिटलों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – रांची: पुलिसकर्मियों के Corona पॉजिटिव मिलने के बाद थानों में एंट्री पूरी तरह से बंद
सेल्फ आइसोलेशन में भी जरूरी कामों का करूंगा निष्पादन : हेमंत सोरेन
खुद को होम क्वारंटाइन करने के साथ ही सीएम ने लोगों से अपील की है, वे जितना हो सके भीड़वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. मास्क का प्रयोग अवश्य करें. अगर मास्क न हो तो किसी कपड़े से अपने चेहरे को अच्छे से ढंके. आपस में दूरी रखें, पर दिलों को जोड़े रखें. सीएम ने यह भी कहा है कि सेल्फ-आइसोलेशन के दौरान वे हर जरूरी कामों का भी निपटारा करेंगे.
इसे भी पढ़ें – कानपुर शुटआउट: चौबेपुर के पूर्व SHO को STF ने लिया हिरासत में, पूछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तारी




Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thanks so much for the blog post.
A big thank you for your article.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.