
Ranchi: झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित कमगारों की संख्या झारखंड में 9.5 लाख के करीब है. बोर्ड के द्वारा निबंधित कामगारों के पुत्र-पुत्रियों को छात्रवृति योजना के तहत छात्रवृति देने का काम करती है. वर्ष 2019-20 के वितीय वर्ष में 18104 कमगारों के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को बोर्ड की ओर से छात्रवृति मिला. जिसमें कुल 1 करोड़ 57 लाख 24 हजार रुपये खर्च किये गये.
ये भी पढ़ें- उपचार करने की बजाय लगाई फटकार, इलाज के अभाव में गई मासूम की जान
विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड निबंधन करता है. लेकिन मैन पावर की कमी झेल रहे विभाग और श्रमिकों में जागरूकता के अभाव से योजना का लाभ लेने से श्रमिक चुक जा रहे हैं.
क्या है योजना की पात्रता
छात्रवृति योजना के स्वीकृत पदाधिकारी श्रम अधीक्षक होते हैं. वैसे निबंधित श्रमिक जो 1 वर्ष से बोर्ड के सदस्य रहे हों एवं उन्होंने अगले 1 वर्ष का अपना अंशदान बोर्ड में जमा किया हो. उसने दो मेधावी संतानों को इसका लाभ मिलता है. साथ ही कक्षा 1 से 5 वीं तक को छोड़कर कोई भी परीक्षा में द्वितीय श्रेणी से या 45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण की हो या किसी प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पाठृयक्रम में प्रवेश किया हो. इसमें कक्षा एक से पाच तक 5000, कक्षा 9 से 12वीं तक 10 हजार ,स्नातक एवं स्नातकोतर स्तरीय या समकक्ष जिसमें डिप्लोमा भी शामिल है उसके लिय 20 हजार और मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स के लिय 50 हजार तक छात्रवृति दी जाती है.
किस जिले के कितने श्रमिक के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को मिला वर्ष 2019-20 में छात्रवृति
जिला लाभान्वित श्रमिक के पुत्र-पुत्रियों कुल खर्च राशि
रांची 503 2046500
खूंटी 172 898000
लोहरदगा 422 2635000
गुमला 470 2707500
सिमडेगा 112 1175000
पलामू 829 5052500
गढ़वा 514 3166500
लातेहार 737 4141500
पूर्वी सिंहभूम 8 1 10000
प.सिंहभूम 433 3020000
सरायकेला 164 1138500
दुमका 1319 8145000
देवघर 1384 8335000
जामाताड़ा 229 1380000
गोडडा 2484 12420000
साहेबंगज 581 3865000
पाकुड़ 1474 8122000
हजारीबाग 1886 10095000
गिरिडीह 1267 7620000
चतरा 107 965000
कोडरमा 126 473000
रामगढ़ 1071 6760000
बोकारो 370 2230000
धनबाद 1342 9223000





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.